बस में सफर के दौरान हुआ प्यार, नहीं चढ़ा परवान ! बहन का प्रेम-प्रसंग भाई को नहीं आया पसंद तो कर दी युवक की हत्या

 | 
बस में सफर के दौरान हुआ प्यार, नहीं चढ़ा परवान ! बहन का प्रेम-प्रसंग भाई को नहीं आया पसंद तो कर दी युवक की हत्या

Udaipur Times, Haryana News, सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सदर थाना क्षेत्र के गांव मौद्दीन स्थित कसाबा माइनर के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग और शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान युवती व उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, युवती और उसके भाई ने कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर युवक की हत्या करवाई और शव को कसाबा माइनर के पास फेंक दिया था। पुलिस ने गांव जमाल निवासी ममता रानी और उसके भाई राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। युवती को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जबकि उसके भाई राकेश को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। यहां बता दें कि 28 जुलाई को गांव मौद्दीन स्थित कसाबा माइनर के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान राजस्थान के फेफाना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका चचेरा भाई अंकित 25 जुलाई से लापता था। 28 जुलाई को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई शव की तस्वीर देखकर वह सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां उसने शव की पहचान अंकित के रूप में की।

अंकित के जमाल पहुंचने पर रची साजिश, दोस्तों के साथ मिलकर पीटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, इसके बाद ममता और उसके भाई राकेश ने अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 25 जुलाई को अंकित एक बार फिर गांव जमाल पहुंचा और उसने ममता के भाई राकेश को फोन किया। पुलिस जांच के अनुसार, पहले से बनाई गई योजना के तहत राकेश ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अंकित को बुरी तरह पीटा।

फेफाना गांव के युवक का माइनर में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के फेफाना निवासी अंकित और गांव जमाल निवासी ममता की मुलाकात कई साल पहले बस में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए थे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव मौद्दीन स्थित कसाबा माइनर के पास फेंक दिया।

आपराधिक रिकॉर्ड का पता चलने पर युवती ने बनाई दूरी

पुलिस जांच में अब जो बताया गया है कि ममता को अंकित के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसने अंकित से दूरी बनानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, अंकित युवती से शादी करना चाहता था और उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि ममता शादी के लिए तैयार नहीं थी। 

पुलिस के मुताबिक नाबालिग होते हुए कोई अंकित ने अपराध कर रखा था। हालांकि अभी इसका रिकॉर्ड पुलिस जुटा रही है। आरोप है कि बार-बार शादी के लिए दबाव बनाने से ममता परेशान रहने लगी। अंकित गांव जमाल में युवती के घर के आसपास भी आने लगा। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एक-दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बाद भी अंकित ने युवती से संपर्क करना और उसके घर के आसपास आना बंद नहीं किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News