मोहब्बतों की कहानियां वीडियों गज़ल एलबम यू-ट्यूब पर लाॅन्च
ख्यातनाम डेंटल चिकित्सक उदयपुर डेंटल क्लिनिक की निदेशक डॉ. स्मिता सिंह ने ख्यातनाम शायर पद्मश्री डॉ.बशीर बद्र द्वारा लिखित गजल को अपने अंदाज में बोला है। मोहब्बतों की कहानियां को अपनी आवाज देकर इस एलबम को आज यू-ट्यूब पर लॉन्च किया गया। डॉ. स्मिता सिंह ने इस एलबम को आज डॅा. बशीर बद्र के जन्मदिन पर उनको समर्पित किया है। बशीर बद्र ने डॉ स्मिता सिंह को अपनी गजल को आवाज देने के लिये शुभकामनायें दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
ख्यातनाम डेंटल चिकित्सक उदयपुर डेंटल क्लिनिक की निदेशक डॉ. स्मिता सिंह ने ख्यातनाम शायर पद्मश्री डॉ.बशीर बद्र द्वारा लिखित गजल को अपने अंदाज में बोला है। मोहब्बतों की कहानियां को अपनी आवाज देकर इस एलबम को आज यू-ट्यूब पर लॉन्च किया गया। डॉ. स्मिता सिंह ने इस एलबम को आज डॅा. बशीर बद्र के जन्मदिन पर उनको समर्पित किया है। बशीर बद्र ने डॉ स्मिता सिंह को अपनी गजल को आवाज देने के लिये शुभकामनायें दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर मुकेश माधवानी सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।
एम स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रहे इस वीडियो एलबम के बारें में उदयपुर डेंटल क्लीनिक की निदेशक डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि इस एलबम में पद्मश्री बशीर बद्र की गजल कोई हाथ भी नहीं मिलायेगा,जो गले मिलोगे तपाक से,ये नये मिजाज का शहर है,जरा फासिले से मिला करो… को अपनी आवाज दी है।
एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र आम आदमी के शायर है। वे उलझी बातों को गजलों के माध्यम से बेहद सरलता और खूबसूरती से कह देते है। उन्हीं के कलाम को डॉ. स्मिता सिंह ने अपनी आवाज दी है।
