प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र के गोरणाघाटी में झाड़ोल के ही माकड़ादेव क्षेत्र के निवासी प्रेमी युगल ने अपने प्रेम की राह में रोड़ा बने समाज के बंधनों के आगे हार मानते हुए पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्‍महत्‍या कर ली। प्रेमी युगल कुछ दिनों पहले भी घर से फरार हो गए थे। परिजन चार दिन पहले ही दोनों को समझा बुझा कर घर लाए थे। दोनों के परिवार वाले इनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

 | 

सूत्रों के अनुसार गत चार दिनों से अलग रहने के बाद ये प्रेमी युगल शुक्रवार शाम को घर से फिर भाग निकले। शनिवार सुबह इनका गोरणघाटा पर शव पेड से लटके मिले। मृतक प्रेमी की जेब में मिले कागज के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने भंवरलाल पुत्र हीरालाल लकुंबरा के रूप में उसकी शिनाख्त की।

लडक़ी की पहचान होने पर उसके परिजनों को भी सूचना दी लेकिन उनके अब तक नहीं पहुंचने के कारण शव फंदे पर ही लटके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा था, पुंलिस ने घटनास्थल के पास मोटरसाइकिल के अलवा पानी की बोतल, बिस्किट भी मिले। शव को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है की आत्महत्या शनिवार तडक़े की गई है। उल्लेखनीय है क‍ि ये इसी क्षेत्र की छह महीने में प्रेमी युगलो द्वारा जान देने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व दो अन्‍य युगल भी इसी तरह आत्‍महत्‍या कर चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News