LPG Price Hike: LPG उपभोक्‍ताओं को बड़ा झटका, सिलेंडर हुआ महंगा

 | 
LPG उपभोक्‍ताओं को बड़ा झटका, सिलेंडर हुआ महंगा 

Udaipur Times, LPG Price Hike: LPG उपभोक्‍ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आज सितंबर महीने का पहला दिन है। सरकार ने आज महीने के पहले दिन LPG के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते LPG उपभोक्‍ताओं को बड़ा झटका लगा है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। फ़िलहाल घरेलू उपभोक्‍ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। 

5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं। जैसा की 5 किलो वाला सामान्‍य छोटू LPG गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपये का मिल रहा है, जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपये पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की बात करें तो इसका दाम 762 रुपये से बढ़ कर 764 रुपये हो गया है। 

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के दाम 

आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 2,738 रुपये थी।   

नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं। 

मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2,701 रुपये हो गए हैं। इससे पहले इसके दाम 2691.50 रुपये थे।  

कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम  2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News