LPG Price Hike: आज LPG के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

 | 
आज LPG के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर 

Udaipur Times, LPG Price Hike: सरकार ने आज महीने के पहले दिन LPG के दामों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इन बढ़ते दामों के चलते आज 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 42 रुपये बढ़ा दी गई है। आज 1 जून से इसकी खुदरा कीमत 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है 

खबरों की माने तो इस बदलाव का असर दूसरे शहरों पर भी पड़ा है। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 5 किलो वाले Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 11 रुपये बढ़ाई गई है, जिससे इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है। इन बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कीमत संशोधन ऐसे समय में हुआ है जब सरकार देश की ईंधन सुरक्षा मजबूत करने और पेट्रोलियम उत्पादों तथा रसोई गैस का पर्याप्त भंडार बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार रणनीतिक भंडार बढ़ाने पर काम कर रही है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कम से कम 30 दिन का LPG भंडार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News