दीक्षान्त वैरागी की शानदार बल्लेबाजी से एम. डी. एस. पेथर्स की एकतरफा जीत
शिकारबाडी ग्राउण्ड में संचालित वंडर क्रिकेट एकेडमी व पेसिफिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय पेसिफीक प्रीमियर लीग के तहत खेले गए मैच में एम डी एस पैंथर्स ने नेहल टाइगर्स को 91रनो से हराया।
The post

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीएस पैंथर्स ने दीक्षान्त वैरागी के 89 तथा रोहित मौर्य के 56 रनों की सहायता से 180 रन बनाये।नेहल टाइगर्स के यशवन्त डॉगी ने 6 विकेट लिये।जवाबी पारी खेलने उतरी नेहल टाइगर्स की परी टीम मात्र 89 रन पर हो सिमट गई।एम डी एस पैथर्स के हिमांशु पालीवाल ने 4,मनीष सुथार तथा अनुराग सिंह ने 2-2 विकेट लिये।दीक्षान्त वैरागी को मेन आफ द मैच घोषित किया गया।उनको पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सदस्य अनीस इकबाल ने प्रदान किया।
प्रतियोगिता के कनवीनर डॉ अजात शत्रु सिंह ने बताया कि कल दिनॉक 23/7/2015 को पेसिफीक रॉयल तथा एस आर सुप्रीम के बीच मैच खेला जाएगा।