मां-बाड़ी अध्यापकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
राजसमंद जिले के 60 शिक्षकों ने योग, प्राणायाम एवं शिक्षण पद्धतियों का लिया प्रशिक्षण
Udaipur Times News, Teacher Training Programe ,उदयपुर, 24 जून 2026 - जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यालय स्वच्छ परियोजना अंतर्गत जिला राजसमंद में संचालित पंचायत समिति आमेट, खमनोर, देलवाड़ा, कुंभलगढ़, रेलमगरा के 60 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बड़ी स्थित स्वच्छ प्रशिक्षण भवन पर बुधवार को संपन्न हुआ।
स्वच्छ के सहायक परियोजना अधिकारी इन्दर लाल भोई ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन संभागीयो को वृति भंडारी योग प्रशिक्षक द्वारा मां-बाड़ी बालकों हेतु सूक्ष्म योग अभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। Maa-Badi teachers
साथ ही नियमित योग एवं प्राणायाम अभ्यास करवाने पर जोर दिया गया। योजना प्रावधान अनुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 4 तक अध्यापन कार्य हेतु शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित संदर्भ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। Education Development program
इसमें सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश खटीक ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अबसार अहमद, प्रकाश चंद्रा भील समेत कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
#UdaipurUpdates #UdaipurNews #RajsamandNews #MewarNews #SouthernRajasthan #RajasthanDevelopment #EducationInRajasthan #UdaipurDistrict #RajsamandDistrict #TribalDevelopment
