हरियाणा के हिसार की मानवी लोहान ने रचा इतिहास, HCS परीक्षा में हासिल की 8वीं रैंक

 | 
हरियाणा के हिसार की मानवी लोहान ने रचा इतिहास, HCS परीक्षा में हासिल की 8वीं रैंक

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा के हिसार की रहने वाली और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स व पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट मानवी लोहान ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा में 383.30 अंकों के साथ 8वीं रैंक हासिल की है।

उनकी इस सफलता के पीछे उनके दादा ओ.पी. लोहान की प्रेरणा और उनके द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए हरियाणा GK के उन विशेष नोट्स का बहुत बड़ा योगदान है, जो उन्होंने मानवी के प्रशासनिक सेवा में जाने के सपने को पूरा करने के लिए बनाए थे।

साल 2023 से तैयारी शुरू करने वाली मानवी को पहले प्रयास में प्रीलिम्स में असफलता मिली थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखकर, रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई करते हुए और संगीत, फिल्मों व परिवार के साथ संतुलन बनाए रखते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

उनके माता-पिता (डॉ. जगन लोहान और सुमन) तथा भाई यश ने इस सफर में उनका पूरा साथ दिया। मानवी अब जमीनी स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था के लिए काम करना चाहती हैं। उनकी यह कहानी साबित करती है कि असफलताएं सफलता की सीढ़ी बन सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News