सेलिब्रेशन माॅल में फायर सेफ्टी पर माॅक ड्रील
उदयपुर के भुवाणा स्थित सेलिब्रेशन माॅल में शुक्रवार को फायर एण्ड सेफ्टी का अभ्यास (माॅक ड्रिल) किया गया, जिसमें किसी आगजनी की आपातकालीन स्थिति में किस तरह से बचाव कार्य किया जाये इस पर अभ्यास किया गया।
The post

माॅक ड्रील माॅल के पीछे 6 नम्बर गेट पर किया गया। इसमें वहां उपस्थित सब लोगो, स्टाफ, दुकानदारो को किस प्रकार की आग को किस प्रकार काबु किया जाता है इसके बारे में बताया गया। साथ ही फायर एक्युपमेन्ट किस प्रकार से उपयोग करने है और अपनी सेफ्टी कैसे रखनी है यह भी बारिकी से समझाया गया।
माॅल के पबंधको ने बताया की मॉल अपने दुकानदारों एवं आने वाले ग्राहको इत्यादि की सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग एवं प्रयासरत रहता है। इसीलिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।