मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक का सम्मान

वरिष्ठ सहायक भावेश गौतम को उत्कृष्ट कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

 | 
मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक का सम्मान
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सम्मानित किया। 
 

उदयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धनवंतरी जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक भावेश गौतम को उत्कृष्ट कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सम्मानित किया। 

सम्मान स्वरूप मंत्री डॉ. शर्मा ने गौतम को योग्यता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेश दीक्षित ने बताया कि इनका चयन आयुर्वेद विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया। 

इस कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के शाशन सचिव, उप शासन सचिव एवं निदेशक सीमा शर्मा, प्राचार्य प्रो. दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News