मदार बड़ा तालाब लबालब होकर छलका

बीते 24 घंटे में गोगुंदा में अच्छी बारिश 

 | 
madar overflow

उदयपुर 16 अगस्त 2025 । लगभग महीने भर से अधिक की बेरुखी के बाद एक बार फिर मानसून ज़िले में सक्रीय हुआ है। उदयपुर में बीते 24 घंटो में करीब 1 इंच तो गोगुंदा में 3 इंच वर्षा दर्ज की गई।  केचमेंट एरिया में बारिश होने से बड़ा मदार तालाब लबालब होकर छलक गया है।  

बड़ा मदार तालाब की चादर चलने मदार नहर से पानी फतहसागर में प्रवाहित हो रहा है।  वहीँ अभी भी छोटा मदार तालाब पर चादर चलने का इंतज़ार है।  फतहसागर अभी वर्तमान में 10 फीट तक भरा हुआ है।  फतहसागर में पानी की बढ़ोतरी अब मदार नहर के ज़रिये ही होगी। 

मौसम विभाग की माने तो आगामी 4-5 दिनों ने प्रदेश के उदयपुर, जोधपुर संभाग के मेघ गर्जन के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है।