लोगों को झीलों को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया

झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने आज शनिवार को रंगसागार, चांदपोल, अमरकुण्ड में श्रमदान कर लगभग डेढ क्विंटल कचरा व जलीय घास निकाली।

 | 

लोगों को झीलों को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक किया

झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने आज शनिवार को रंगसागार, चांदपोल, अमरकुण्ड में श्रमदान कर लगभग डेढ क्विंटल कचरा व जलीय घास निकाली।

साथ ही 25 पानी व शराब की खाली बोतले निकाली। मंच के हाजी सरदार मोहम्मद ने चांदपोल पुलियापर आने जाने वाले लोगों को माईक द्वारा झीलों के पानी का महत्व समझाते हुवे इन्हें स्वच्छ रखने बाबत जागरूक किया।

चांदपोल पुलिया के नीचे दोनों छोर पर बने सिवरेज चेम्बरों पर ढक्कन नहीं होने से लोगों द्वारा डाली जा रही पूजा व अपशिष्ट सामग्री सिवरेज चेम्बर में भी गिर रही है। इन पर ढक्कन लगाने हेतु मंच ने पूर्व में दो बार प्रशासन से अनुरोध कर चुका है। लेकिन अब तक ढक्कन नहीं लगाने गये है, उन्हें लगाया जावे।

आज के श्रमदान में हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, जुल्फीकार शेख, दामोदार लाल कुमावत, हाजी नूर मोहम्मद, ए.आर. खान, मुकेश कुमावत, मोहिब शेख ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News