बकाया वेतन को लेकर मदरसा अध्यापकों ने दिया ज्ञापन
बकाया वेतन को लेकर आज मदरसा पैराटीचर संघ, उदयपुर की ओर अतिरिक्त जिला कलक्टर को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बकाया वेतन को लेकर आज मदरसा पैराटीचर संघ, उदयपुर की ओर अतिरिक्त जिला कलक्टर को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संघ की सचिव शबाना बानो ने बताया कि जून 2013 से सितम्बर 2013 तक मदरसा पैराटीचर का मासिक वेतन नहीं हुआ है, इससे पहले विभाग दवारा कई प्रकार की जानकारियां भी मांगी गई थी जिसे भी सभी कर्मचारियों ने जमा करवा दी थी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से कई मुलाकात करने के बाद भी अभी तक वेतन नहीं जमा हुआ है। कर्मचारियों के वेतन नहीं होने से उनको आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है और जो पैराटीचर महिला प्रसूति अवकाश ले रही हैं, उनका भी वेतन काटा जा रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने और प्रस्तुति के दौरान महिला कर्मचारियों को अवकाश के बदले वेतन दिया जाए।
