नयी प्रतिभाओं की खोज के लिए मैगज़ीन ‘मॉडल लुक’ का विमोचन

आकाशवाणी उदयपुर में बुधवार को ‘मॉडल लुक‘ नाम से निकलने वाली मैगज़ीन का विमोचन किया गया।

 | 

नयी प्रतिभाओं की खोज के लिए मैगज़ीन ‘मॉडल लुक’ का विमोचन

आकाशवाणी उदयपुर में बुधवार को ‘मॉडल लुक‘ नाम से निकलने वाली मैगज़ीन का विमोचन किया गया।

यह मैगज़ीन उदयपुर के उभरते हुए कलाकारों, रंगमंचकर्मियों व फैशन वर्ल्ड से जुड़ी नयी प्रतिभाओं से शहरवासियों को रू-ब-रू करायेगी। इनके साथ ही प्रसिद्ध मांड गायिका मांगीबाई के मधुर गायन से ओत-प्रोत सीडी का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर अभियांत्रिकी निदेशक राजेन्द्र नाहर एवं पूर्व उप महानिदेशक (आकाशवाणी) माणिक आर्य, धर्मा प्रोडक्शन कन्ट्रोलर गोपाल बाबेल, आकाशवाणी कार्यक्रम अधिकारी एन.आर.मीण, रविन्द्र डूंगरवाल आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News