महाशिवरात्री पर विधि विधान व परम्परागत रूप से हुई पूजा अर्चना


महाशिवरात्री पर विधि विधान व परम्परागत रूप से हुई पूजा अर्चना

श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, मांगी मनोकामना

 
mahashivratri

हजारों श्रद्धालुओं ने किये प्रभु महाकालेश्वर के दर्शन, मांगी मनोकामना

महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को अतिप्राचीन शिवधाम रानी रोड़ पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्ण श्रद्धा एवं विविध पूजानुष्ठानों के साथ मनाया गया। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर न्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रभु महाकालेश्वर की प्रातः 6.30 बजे मंगला आरती व पूजा के बाद 10.30 प्रदोष महापूजा, भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार, भोग, ध्वजपताकाओं का पूजन व आरती की की गई। इसके बाद अभिजित मुर्हत 12.15 बजे श्रीगणपति, श्री भैरव, ओगडी माई की धूणी व भोलेनाथजी के समाधि पर ध्वजा चढाई गई।

mahashivratri

प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार परम्परागत प्रथा के अनुरूप महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर मंदिर के सभाभमण्डप एवं गर्भगृह को सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया गया। भोलेनाथ की मंगला आरती, मध्याह्न आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना का सायं 7 बजे महाआरती की गई। सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि सांय 6.15 बजे गंगाघाट पर 108 दीपकों की महाआरती गई।

mahashivratri

आरती देवस्थान विभाग के जतीन जी गांधी, अखिलेश जोशी संग शिवभक्तों द्वारा की गई। रात्रि को चारों पहर की पूजा व परम्परागत रूप से महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना पं. फतहलाल चैबीसा द्वारा सवा नो बजे प्रथम प्रहर की पूजा शुरू की। महाशिवरात्रि के अवसर पर गौ-सेवा मनोरथ के तहत गायों की पूजा अर्चना कर उन्हें लापसी का भोग धराया गया।

हर हर महादेव से गूंजा प्रताप गौरव केन्द्र का भक्तिधाम

उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र ’राष्ट्रीय तीर्थ’ में स्थित भक्तिधाम शुक्रवार को हर हर महादेव से गूंज उठा। महाशिवरात्रि पर विविध अनुष्ठानों के साथ भक्तिधाम में स्थित एकलिंगनाथ महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक रहा।

mahashivratri

केंद्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को भक्तिधाम में विराजित एकलिंगनाथ महादेव का जलाभिषेक व पूजन प्रातःकाल 7 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चला। अपराह्न 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक महादेव के श्रृंगार के दर्शन हुए। सायंकाल 7 बजे संध्या आरती हुई जिसमें स्थानीय क्षेत्रवासियों सहित दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन भी हुए जो रात तक चले। रात 10.30 बजे से रुद्राभिषेक हुआ।

सक्सेना ने बताया कि दिन भर में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ भ्रमण के लिए आए पर्यटकों ने भी भक्तिधाम में एकलिंगनाथ के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। जलाभिषेक के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीपी शर्मा, समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने भी शिव आराधना की।

शिव भोले सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि आयोजन

उदयपुर । शिव भोले सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि आयोजन हुआ । समिति के अनिल माटा ने बताया कि हर वर्ष तरह इस बार 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर अशोक नगर मेनरोड स्थित हनुमान शिव मन्दिर के  बाहर मनाया गया

mahashivratri

समिति के हेमन्त गौड ने बताया कि विकास छाबडिया के नेतृत्व प्रसाद तैयार कराया गया ,समिति सदस्यो द्वारा सभी आने वाले भक्तो के लिए भोले प्रसाद का काउन्टर लगाया गया,प्रसाद मे केसर दुम्ध,सेगारी और पकौडे, फल ,मिठाई आदि का वितरण किया गया। समिति के दिपक बिलोची ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति  के सेवको  ने कार्य संभाल रखा था भक्ति वहां चल रहे मधुर भजनों पर झूम उठे एव भोले प्रसाद सेवरे 6 बजे से वितरण प्रारंभ हुआ

कार्यक्रम मे अनिल कस्तूरी, राजेन्द्र जैन, दिपक बिलोची, गौरव कन्धारी, चिराग खथूरिया, जितेन्द्र कालरा, हरीश ठाकुर, सुनिल कालरा, हेमन्त गौड, विकास छाबडिया, अनिल माटा का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

द डिवाइन सोसाइटी में मनाया महाशिवरात्री पर्व

शिवरात्रि के पावन पर्व पर द डिवाइन सोसायटी द्वारा निचली सुपरी कोटडा में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से मनाया गया। मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर निचली सुपरी के गांव वालों को भोजन प्रसाद करते हुए पूजा अर्चना करते हुए सत्संग कार्यक्रम रखा गया। जिसमें आसपास के सैकड़ो लोगों ने इस आयोजन में उपस्थित होकर पूजा पाठ की। द डिवाइन सोसायटी के ऑफिसर लिबिन ने बताया कि इस समिति द्वारा सर्वधर्म समाज वर्ग को साथ में लेते हुए अपने धर्म पर अटल रहते हुए समाज वर्ग में युवाओं को शिक्षित करते हुए समाज को मजबूत करना है। 

 


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal