प्रशासन द्वारा महाकाल मंदिर खोलने की अनुमति देने पर रूद्रसेना व रूद्रवाहिणी का स्वागत

प्रशासन द्वारा महाकाल मंदिर खोलने की अनुमति देने पर रूद्रसेना व रूद्रवाहिणी का स्वागत

कोरोना के कारण 18 मार्च 2020 से बंद था आमजन के लिए 

 
प्रशासन द्वारा महाकाल मंदिर खोलने की अनुमति देने पर रूद्रसेना व रूद्रवाहिणी का स्वागत
दर्शनार्थी कोविड -19 की पालना का पूर्ण पालन करेंगे। जिसमें मास्क, सेनिटाईजर के साथ-साथ फूल-माला, नारियल चढावा आदि मंदिर में नहीं लाएंगे। दर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पूर्णतः ध्यान रखेंगे।

उदयपुर। विश्वव्यापी फैली कोरोना महाकारी के कारण दिनांक 18 मार्च 2020 को सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के दर्शन आमजन के लिए लाॅकडाउन के कारण बंद कर दिए थे जिसे आज जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 की गाइड लाईन की शर्तों का पालन करते हुए मंदिर खोने की स्वीकृति प्रदान करने पर महाकाल रूद्रसेना व रूदवाहिणी  की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया गया है। 

रूद्रसेना व रूद्रवाहिणी द्वारा आम दर्शनार्थियों से अपील की गई है कि दर्शनार्थी कोविड -19 की पालना का पूर्ण पालन करेंगे। जिसमें मास्क, सेनिटाईजर के साथ-साथ फूल-माला, नारियल चढावा आदि मंदिर में नहीं लाएंगे। दर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का पूर्णतः ध्यान रखेंगे। 

बैठक में विनोद कुमार शर्मा, रमाकान्त अजारिया, महिपाल शर्मा, गोपाल लोहार, डी.एस.नागदा, लोकेश मेहता, शेषमल सोनी, चन्द्रवीर सिंह राठौड, यतीन्द्र दाधीच, ओम सोनी, स्कन्ध पण्ड्या, रमेश सोनी, लक्षित लोहार, जयेश शर्मा, देवांश शर्मा व रूद्रवाहिणी की ओर से दीक्षा भार्गव, प्रेमलता लोहार, एडवोकेट अल्का जोशी, दुर्गा शर्मा, मनीषा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web