उदयपुर में पहली बार डेढ़ बीएचके के फ्लैट की लांचिंग महालक्ष्मी बिल्डहोम द्वारा
महालक्ष्मी बिल्ड होम लिमिटेड का अपने आप में अनूठा और नया प्रोजेक्ट सेलिब्रेशन रेजीडेन्सी के रूप में शनिवार को नवरत्न कॉम्पलेक्स गौरव पथ 100 फीट रोड़ के पास लांच होगा।

महालक्ष्मी बिल्ड होम लिमिटेड का अपने आप में अनूठा और नया प्रोजेक्ट सेलिब्रेशन रेजीडेन्सी के रूप में शनिवार को नवरत्न कॉम्पलेक्स गौरव पथ 100 फीट रोड़ के पास लांच होगा।
बिल्डहोम के निदेशक लक्ष्मणदास बजाज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 126 फ्लेट बनाए जाएंगे जिनमें 2 बीएचके लक्जरी फ्लेट्स के साथ पहली बार डेढ़ बीएचके के फ्लैट भी शामिल होंगे। सभी फ्लेट्स लक्जरी होंगे जिसमें पीओपी पेन्ट, लाइटें, पंखे, गीजर, वार्डरोब, मोड्युलर किचन के साथ बनाकर दिया जायेगा तथा इसका एलीवेशन होगा।
अपार्टमेन्ट में दो लिफ्ट, गार्डन, झुले, जिम, इन्डोर गेम्स, लायब्रेरी, स्टीलड ग्राउन्ड फ्लोर, तीन फ्लोर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।
सेलिब्रेशन रेजीडेन्सी तीन वर्षों में बनकर तैयार होगा जिसमें सभी बैंको तथा फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से लोन की सुविधा उपलब्ध होगी।