महालक्ष्मी जी को धराया 56 भोग

हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में सोमवार को महालक्ष्मी जी को 56 भोग धराया गया।

 | 

महालक्ष्मी जी को धराया 56 भोग

हिरण मगरी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में सोमवार को महालक्ष्मी जी को 56 भोग धराया गया।

मन्दिर के पुजारी पण्डित राजेश आमेटा ने बताया कि इस अवसर पर महिला समिति की ओर से महालक्ष्मी जी मन्दिर प्रांगण में भजन किर्तन का आयोजन किया गया तथा मन्दिर परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई । महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया ।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष नन्दलाल लावटी, सचिव भॅवर सिंह चौधरी, गोविन्द सिंह चौहान, वल्लभ बंसल, भैरो सिंह परिहार, कन्हैया लाल माहेश्वरी, इन्दर सिंह राणावत, कंचन देवी परिहार, सुरजदेवी सोलंकी सहित कोलानीवासियों ने महाआरती में भाग लिया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News