काईन हाउस की दुर्दशा सम्बन्धित खबरों का खंडन किया महपौर ने
महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग व एस.डी.एम. गिर्वा कमर चौधरी द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2017 को सांयकाल काईन हाउस का गहन निरीक्षण किया गया । महापौर ने बताया कि एक समाचार पत्र में जो फोटो मृत मवेशियों का एवं अस्थियों का लगाया गया है वह नगर निगम काईन हाउस का न होकर उससे लगभग 300 मीटर दूर नगर निगम काईन हाउस की दीवार से अलग मैदान का है जिसमें निगम का अधिकृत ठेकेदार वर्ष भर शहर से मृत पशुओं को उठाकर वहां रोजाना डालता है और इसके पश्चात उसका चमड़ा उतारता है और चमड़ा व हड्डिया इक्कठी कर ले जाता है ।

आज ही प्रातःकाल पशु चिकित्सालय उदयपुर केे वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम ने नगर निगम उदयपुर काईन हाउस जाकर सभी पशुओं की बारीकी से जांच की और गहन अध्ययन के पश्चात बताया कि काईन हाउस स्थित किसी भी पशु के कारण कोई गंभीर बीमारी या महामारी फैलने की कोई आशंका नहीं है । केवल एक पशु बीमार था जिसे अस्पताल भेज दिया गया है व 23 पशुओं का टीकाकरण कर दिया गया है । बाकी सारे पशु बिल्कुल स्वस्थ है।
काईन हाउस की सफाई भी निरन्तर की जा रही है एवं नगर निगम के कर्मचारी/अधिकारियों की टीम में उपायुक्त भोजकुमार, स्वास्थ्य अधिकारी हिम्मतसिंह पंवार, अधिशाषी अभियन्ता मुकेश पुजारी व काईन हाउस प्रभारी सहायक अभियन्ता शशिबाला सिंह द्वारा लगातार वहां रहकर स्थिति की निगरानी की जा रही है।