महाराणा लायंस क्लब ने मनाया गणतन्त्र दिवस
महाराणा लायंस क्लब ने ढीकली गावं के सरकारी विद्यालय में 64वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस पावन अवसर पर क्लब के सभी मुख्य सदस्य एवं स्कूल के प्राचार्य कार्यक्रम में मौजूद थे। राजकीय विद्यालय के प्रचार्य द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कर मार्चपास्ट को सलामी दी।

क्लब सचिव नरेश माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब द्वारा 21 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 500 रूपये का नक्द पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में यह घोषणा करते हुए बताया कि 24 फरवरी को पक्षु चिकित्सा कैंप यही ढीकली गावं में लगेगा जिसमें सरकारी स्कूल भी मौजूद होगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में क्लब और स्कूल के तत्वाधन में बहुत जल्दी सरस्वती मूर्ति स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में क्लब द्वारा सभी शिक्षको को समानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर नृत्य, गान और कविता भी प्रस्तुत की गई।