महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा बालिका शिक्षा में योगदान

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा यहां जगदीश चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार करवाए जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा फाउण्डेशन को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

 | 

फाउण्डेशन को मिलेगा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा यहां जगदीश चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार करवाए जाने पर शिक्षा विभाग द्वारा फाउण्डेशन को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि 150 वर्ष पूर्व मेवाड़ शासकों द्वारा स्थापित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक, उदयपुर (शंभूरत्न पाठशाला) के भवन का विरासत एवं ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए फाउण्डेशन ने इसका जीर्णोद्धार शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व महाराणा शंभू सिंह ने उदयपुर में इस पहले विद्यालय का निर्माण करवाया।

तत्पश्चात महाराणा सज्जन सिंह ने इसे अपने पिता शंभू सिंह के नाम से विद्यालय का नाम शंभूरत्न पाठशाला रखवाया। विद्यालय के प्रथम चरण में बाहरी भाग के रखरखाव पर करीबन 33 लाख रूपए खर्च किए। द्वितीय चरण में स्कूल के दो कक्षा कक्ष, एक हॉल तथा दो प्रयोगशालाओं का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशक बाबूलाल मीणा ने फाउण्डेशन को पत्र भेजकर राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान प्रदान किए जाने की जानकारी दी। भामाशाह जयंती के अवसर पर 28 जून को प्रात: 11 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम, स्टेच्यू सर्किल, जयपुर में आयोजित इस वर्ष के राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में फाउण्डेशन को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। फाउण्डेशन के प्रतिनिधि समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News