वरिष्ठ साहित्यकार चतुर्वेदी को महाराणा प्रताप सम्मान

सजीव सेवा समिति द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप सम्मान कोष एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आयोजित मेवाड गौरव अलंकरण समारोह में जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजवादी चिन्तक, साहित्यकार एवं कवि नन्द चतुर्वेदी को महाराणा प्रताप सम्मान 2014 से सम्मानित किया जायेगा।

 | 

समिति के संस्थापक महासचिव शांतिलाल भण्डारी ने बताया कि चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.एन. नाग ने की।

बैठक में कोष की साधारण सभा द्वारा प्रेषित पैनल पर सदस्यों ने विस्तृत विचार विमर्श करने के पश्चात सर्वसम्मति से नन्द चतुर्वेदी के नाम का अनुमोदन किया गया।

भण्डारी ने बताया कि प्रताप जयन्ति की पूर्व संध्या 30 मई को विज्ञान समिति अशोक नगर के सभागार में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। बैठक में जसवन्तसिंह सिंघवी, बी.एल. मंत्री, प्रो. एम.एस. अगवानी और समाजसेवी एम.एस. मुर्डिया ने भी अपने विचार रखे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News