महाराणा प्रताप खेल गांव के जूड़ो खिलाड़ी अजित को स्वर्ण और छवि को रजत
शुक्रवार 4 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेल गांव के जूडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी अजीत सिंह का चयन अंडर-19 आयु वर्ग में 81 कि.ग्रा भार वर्ग में हुआ है।महाराणा प्रताप खेल गांव जूडो प्रशिक्षण केंद्र की ही बालिका सुश्री छवि सिंह राव ने भी हाल ही में टोंक में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में 70 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है।

महाराणा प्रताप खेल गांव के जूडो प्रशिक्षक डॉक्टर हिमांशु राजौरा ने बताया कि अजीत सिंह ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है तथा पूर्व में जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी रजत पदक प्राप्त कर चुके है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
छवि सिंह राव राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है आगामी दिनों में गुवाहाटी असम में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला खेल अधिकारी ने दोनो ही खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।