महाराणा प्रताप साहित्यिक सप्ताह का आयोजन
आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी में आज महाराणा प्रताप साहित्यिक सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्या पुष्पा टांक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया।

आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी में आज महाराणा प्रताप साहित्यिक सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्या पुष्पा टांक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया।
सप्ताह में आज देश भक्ति कविता प्रतियोगिता का आजोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों (कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग)में आयोजित की गयी। निर्णायक कनिष्ठ वर्ग में जयमाला शर्मा व अल्पना पुरोहित रही तथा वरिष्ठ वर्ग में शशीकला सुखवाल व हेमलता कुमावत रही। कनिष्ठ वर्ग में रिया साल्वी प्रथम , मनवीर महतो द्वितीय रही।
वरिष्ठ वर्ग में ज्योति महतो प्रथम, डिंपल सिंधल , भूमिका जैन द्वितीय तथा दिशा कोठारी , विनीता गौतम तृतीय रहे। अंत में पुष्पा टांक ने सभी को शुभकामना दी व हमेशा आगे बड़ने के लिए उत्साहित किया। सञ्चालन मुकेश पुरोहित ने किया तथा धन्यवाद चन्द्रशेखर कुमावत ने दिया।
