महाराणा प्रताप थे पहले स्वतंत्रता सेनानी – राठौड़

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। अगर मुगलों की दासता स्वीकार कर लेते तो वह भी इतिहास के पन्नों में कहीं खो कर रह जाते। उदयपुर के गोगुंदा में आयोजित प्रताप जयंती समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 | 

श्री राठौड़ ने कहा कि प्रताप देशभक्तों के लिए आदर्श है और वह आज भी जन-जन की प्रेरणा के स्त्रोत हैं। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यों को गिनाते हुए श्री राठौड़ ने कहा कि प्रताप से जुड़ी यादों को ताजा रखने के लिए और भी विकास तारे करवाए जाएंगे।
प्रताप से जुड़े स्थलों का होगा विकास
गोगुंदा को स्मार्ट विलेज के रुप में विकसित करने हेतु 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से यहां के ऐतिहासिक स्थलों का विकास करने के साथ ही अन्य विकास कार्य करवाये जाएंगे।
बस स्टैंड भवन की रखी आधारशिला
राठौड़  ने बस स्टैंड नए भवन की आधारशिला रखी। नए भवन में यात्री प्रतीक्षालय तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भवन की नींव राठौड़ ने रखी।
महाराणा प्रताप थे पहले स्वतंत्रता सेनानी – राठौड़

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News