महाराणा प्रताप की 475वी जयन्ति समारोह की तैयारी बैठक
मेवाड क्षत्रिय महासभा तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 475वी जन्म जयन्ती समारोह की तैयारी बैठक मेवाड क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को बी.एन संस्थान परिसर में कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य में हुई ।

अध्यक्षता मेवाड क्षत्रिय महासभा के शहर उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा तथा जितेन्द्रपाल सिंह ने की । मेवाड क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा के संयोजक राजदीप सिंह नेतावल ने बताया कि युवा मोर्चा की टीम गॉव गॉव जाकर पीले चावल देकर सभी समाज जनों को निमंत्रण देगी ।
उन्होनेे बताया कि युवा मोर्चा के 101वाहनधारी (हुकार वाहनधारी ) मेवाडी वेशभूषा में शोभा यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही युवा मोर्चा की ओर से 100 बडे गेेट तथा जीप में महाराणा प्रताप तथा ओम बन्ना की तस्वीर लगाई जायेगी। सम्पर्क हेतु पॉच टीमों का गठन किया गया है ।
बैठक में मयूरध्वज सिंह , गजेन्द्र रावल, रोनक जैन, देशराज सिह, जितेन्द्र सिंह, उपदेश सिंह चौहान, व विक्रम सहित युवा मोर्चा के सैंकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।