हरियाणा में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती, सफाई कर्मियों की मांगे जल्द होगी पूरी
Udaipur Times, Haryana News, चण्डीगढ : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को पानीपत सेक्टर 6 स्थित कबीर छात्रावास में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कल 26 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की सभी मांगों को सरकार ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना है और सभी मांगे जल्द से जल्द पूरी करवाई जाएंगी।
श्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने लोगों से आवाहन् किया कि वे अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा उच्च शिक्षा दिलाएं ताकि वे जीवन में कामयाब हो सकें।
समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि शिक्षा ,जागरूकता और संवाद के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और रूढिय़ों को दूर किया जा सकता है, इसलिए हम सबको अपने बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए।
श्री बेदी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक भेदभाव,संकीर्ण सोच और आपसी दूरी को समाप्त कर सम्मान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।