सेलिब्रेशन माॅल में बसा म्हारो राजस्थान
फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल में हर वर्ष की भांति राजस्थान की संस्कृति एवं लोक कलाओं से ओतप्रोत म्हारो राजस्थान को फिर से बसाया गया है, जो कि दिनांक 14 से 28 फरवरी तक आयोजित है। इस 15 दिवसीय आयोजन जन में जहाँ एक ओर माॅल में आने वाले आगंतुक को राजस्थानी वस्त्र, आभूषण, जूतियां इत्यादि की खरीददारी का मौका मिलेगा वहीं दूसरी ओर आकर्षक फोटो जोन (सेल्फी कार्नर) में अपने दोस्तों,परिवार वालो के साथ यादगार फोटो खींचने का अवसर भी मिलेगा।

म्हारो राजस्थान के अन्तर्गत राजस्थानी संस्कृति के नेल आर्ट, पोट्री व अन्य आकर्षक स्टाॅल्स के साथ लोक नृत्य, कच्ची घोड़ी, कठपुतली शो जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों को अपने परिवार के साथ देखने का सुअवसर भी मिलेगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इन सब कार्यक्रमों के अलावा 5000 रू. की शॉपिंग पर एश्योर्ड गिफ्ट वाउचर्स भी दिये जायेंगे । इन्हीं मनोरंजक कार्यक्रमों के अन्तर्गत 14 की शाम को लाईव बैण्ड की पर्फॉर्मन्सेस ला-पो-ला ग्रुप द्वारा दी गई, जिसे माॅल में मौजूद हर व्यक्ति ने बेहद पसंद किया। यह भी उल्लेखनीय है कि उदयपुर वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल में फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल भी पार्टनर है और उन्हीं के साथ इस बैण्ड को परफॉर्मन्स हेतु उदयपुर बुलाया गया है।