उत्तराखंड में मारे गये श्रधालुओं के लिये महायज्ञ

उत्तराखंड तबाही में मारे गये शहीद जवानों व श्रधालुओं की आत्मा की शांति के लिये मेवाड शिव शक्ति दल व जीवन संध्या संस्थान के द्वारा शहर

 | 

उत्तराखंड में मारे गये श्रधालुओं के लिये महायज्ञ

उत्तराखंड तबाही में मारे गये शहीद जवानों व श्रधालुओं की आत्मा की शांति के लिये मेवाड शिव शक्ति दल व जीवन संध्या संस्थान के द्वारा शहर के उदियापोल चौराहे पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के दौरान पूजा- अर्चना गायत्री पीठ के पण्डितों ने की।

संस्थान के प्रमुख लीलाधर कुमावत ने बताया कि उत्तराखंड में हुई भीषण तबाही में देश के हजारों लोगों की मौत हुई है और अब भी सैंकडो लोग लापता हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये संगठन द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व हरिद्वार में भी कई संगठनों के दवारा मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये यज्ञ किये गए थे। इस महायज्ञ के दौरान संगठन के कई कार्यकर्त्ता व शहरवासीयों ने दो मिनिट का मौन धारण कर मृतकों श्रदांजली दी।

बाद में संगठन के द्वारा अच्छी बारिश की कामना को लेकर भी यज्ञ किया गया, जिसमें कई शहरवासियो ने भाग लेकर आहूतियां दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News