महेश नवमी महोत्सव:महिलाओं, बच्चों के लिए हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं
नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मनाये जा रहे महेश नवमी महोत्सव - 2017 के तहत रविवार को समाज के बच्चों और महिलाओं मे आपसी प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य के लेकर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह 7:00 बजे माहेश्वरी भवन मे किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या बूब, अध्यक्ष पंकज तोषनीवाल, प्रकाश चेचाणी ने भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मनाये जा रहे महेश नवमी महोत्सव – 2017 के तहत रविवार को समाज के बच्चों और महिलाओं मे आपसी प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य के लेकर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह 7:00 बजे माहेश्वरी भवन मे किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या बूब, अध्यक्ष पंकज तोषनीवाल, प्रकाश चेचाणी ने भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संगठन के प्रचार प्रसार सचिव दीपक चेचाणी ने बताया कि प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया, जिनके बीच मेढक़ रेस, जलेबी रेस, रिले रेस, तीन टांग रेस, रस्सा कस्सी सहित अन्य कई खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
खेल सचिव मयंक गट्टानी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओ मे विजेता रहे बच्चों वं महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए शाम को पारितोषिक वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमे रतन देवी असावा, आभा झँवर, नारायण असावा, मधुसूदन झँवर द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।
