माहेश्वरी महिला गौरव ने मनाया होली मिलन एवं फाग उत्सव

माहेश्वरी महिला गौरव ने आज चतुर बाग स्थित मेवाड़ी ढाणी में होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया।
 | 

उदयपुर 5 मार्च 2020। माहेश्वरी महिला गौरव ने आज चतुर बाग स्थित मेवाड़ी ढाणी में होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया।

सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि इस अवसर पर महिला व पुरूषों ने फूलों की एवं तिलक होली खेलते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीमा लाहोटी ने होली से संबंधित हाउजी व गेम्स खिलाये गये। विजेताओ को पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी ने संस्था की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। रेखा देवपुरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर जनक बांगड़, सरिता न्याती, मंजू गांधी, रेणु ,कला, कविता सहित अनेक सदस्यांए मौजूद थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News