माहेश्वरी महिला पंचायत संगठन ने मनाया नन्दोत्सव

माहेश्वरी महिला पंचायत संगठन ने आज धानमण्डी स्थित पडंवालो के नोहरे में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकषर्ण नन्द-जशोदा रहे। संगठन की अध्यक्ष सुशीला जागेटिया ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बेस्ट जशोदा में चंदा मंत्री पुष्पा पडवल, पुष्पा चंडक क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही, बेस्ट राधा कृष्ण की जोडी मे रिमा सोमानी, गायत्री जागेटिया, किजल चेचाणी, उमा काबरा, सुनिता राठी ए्वं सत्तू सजावट में रेखा लावटी, विनु मुन्दड़ा व चंदा मुंदड़ा रही।

 | 

राजकुमारी धुप्पड ने बताया कि मुख्य अतिथि सुशीला धुप्पड व प्राची पंडवाल थे। सुमन सोनी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की निर्णायक प्रिया मिसरा थी। कार्यक्रम की संयोजिका सुशीला जागेटिया राजकुमारी धुप्पड, हंसा धुप्पड, अलका चेचानी, सुमन सोनी, डाॅ.अंजु, गंगा इनानी, रेखा आगाल थी। कार्यक्रम का संचालन अनिता मुंदडा व रेखा ने किया।

Click here to Download the UT App

बाल कृष्ण बन कर आये बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन लाल धुप्पड़, कालानी, प्रकाश चेचानी एवं सभी बहनों व पंचायत के सदस्यों का सहयोग रहा। अंत में सचिव राजकुमारी धुप्पड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News