हरियाणा में महिला पुलिस थाना SHO-ASI सस्पेंड ! जाने बड़ी वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को हरियाणा के पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में महिला थाना की ASI कविता व SHO राजेश कुमारी को मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक मंत्री ने कहा कि इनको कानून के ज्ञान की जरूरत है, इसलिए इनका हैडक्वार्टर भी भौंडसी रखा जाए, यह मैं रिकमंड करता हूं।
हालांकि DCP अदिति ने कहा कि वे पहले इसकी इंक्वायरी करेंगी, उसके बाद ही सस्पेंड किया जाना चाहिए। लेकिन मंत्री ने कहा कि इनको मैं आज ही सस्पेंड करता हूं, अगर कोई रोल नहीं मिलता है, तो इनको फिर बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होगी। Haryana News
जाने क्यों सस्पेंड हुई दोनों
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी मनीषा कुमारी ने शिकायत देते हुए बताया था कि ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। लेकिन इंक्वायरी के दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने दहेज प्रताड़ना के केस में पीड़िता के ससुर का नाम केस में शामिल नहीं किया, जबकि उनके द्वारा 6 लाख रुपए लिए जाने के सुबूत दिए गए थे। Haryana News
ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पंचायत मंत्री ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सहीं ढंग से काम नहीं किया, क्योंकि आरोपी खुद पुलिसकर्मी है, जो इन दिनों यमुनानगर CIA में तैनात है। जानकारी के अनुसार जिसके बाद उन्होंने संस्पेंड करने के निर्देश दिए। Haryana News
भड़के थे मंत्री पंवार
मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने जब मामले में सफाई देने की कोशिश की, तो मंत्री पंवार भड़क गए, उन्होंने कहा कि 40 साल से MLA-MP बनता आ रहा हूं, मुझे मत समझाओ। विधानसभा की हर कमेटी में रह चुका हूं, तुम्हारे DA से ज्यादा ज्ञापन है मुझे।
