महिंद्रा एएमसी ने पेश किया महिंद्रा उन्नति इमर्जिंग बिजनेस योजना
महिंद्रा फाईनेंस की सहायक कंपनी तथा महिंद्रा म्युचुअल फंड की इनवेस्ट मैनेजमेंट कंपनी महिंद्रा असेट मैनेजमेंट कंपनी प्रा. लि. ने महिंद्रा उन्नति इमर्जिंग बिजनेस योजना लांच की है। यह एक मिड कैप फंड तथा ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम
महिंद्रा फाईनेंस की सहायक कंपनी तथा महिंद्रा म्युचुअल फंड की इनवेस्ट मैनेजमेंट कंपनी महिंद्रा असेट मैनेजमेंट कंपनी प्रा. लि. ने महिंद्रा उन्नति इमर्जिंग बिजनेस योजना लांच की है। यह एक मिड कैप फंड तथा ओपेन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्यतया मिड कैप के स्टॉक्स में निवेश करेगा। इस नए फंड का ऑफर 8 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा और 6 फरवरी के बाद यह फंड फिर से क्रय- विक्रय के लिए खुलेगा।
शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महिंद्रा एएमसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष बिश्नोई ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है और चूंकि भारत सरकार सुधारों, निवेश के अवसरों को बढाने पर काम कर रही है, अतएव इससे अर्थव्यवस्था और भी सुदृढ होगी। यह असंगठित बाजार शेयर को संगठित बाजार में रुपांतरित करेगा, जो कि एक बहुत बडा उपभोक्ता सेगमेंट का खंडित क्षेत्र है। इससे हर घर में तरक्की होगी और राष्ट्र की तरक्की में यह सहायक सिद्ध होगा।
बिश्नोई ने कहा कि अपेक्षाकृत मंदी के माहौल में भी मिड कैप कंपनियों ने लॉर्ज कैप कंपनियों की तुलना में उम्दा प्रदर्शन कर आय में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। मिड कैप के क्षेत्र में हम स्टॉक्स से संबंधित निवेश में अच्छे खासे अवसर देख रहे हैं। खासकर उन क्षेत्रों में जिसमें बहुवार्षिक संरचनात्मक वृद्धि की संभावनाएं हैं। जैसे -जैसे अर्थव्यवस्था बडी होती जाएगी, एक अच्छे बाजार के तैयार होने की संभावना बलवती होगी, जिसमें बहुतेरे सेक्टरों के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। यह फंड उन निवेशकों को उभरती हुई कंपनियों की विकास यात्रा में सहभागी होने का एक मौका प्रदान करेगा, जिनके पास भविष्य में मार्केट लीडर बनने की योग्यता है। अधोलिखित 4 कारण हैं, जिससे महिंद्रा उन्नित इमर्जिंग बिजनेस योजना में निवेश किया जा सकता है।
(1) बढता भारत- विश्व की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनने का माद्दा भारत में है।
(2) रिटर्न की क्षमता- मध्यम आकार वाले व्यापार जो खुद को नियमित रूप से अपग्रेड और परिष्कृत करते रहते हैं, उनके पास लंबी अवधि में जोखिम से समायोजित ज्यादा रिटर्न पाने की योग्यता होती है।
(3) निवेश की गुणवत्ता- सभी सेक्टरों में से स्थिर रूप से प्रदर्शन करने वाले व्यापार का बॉटम अप चुनाव जो आगे चलकर लॉर्ज कैप बन सकते हैं।
(4) सक्रिय प्रबंधन- पोर्टफोलियो का प्रबंधन कुशलता पूर्वक किया जाना, जिसका मुख्य उद्देश्य मिड कैप में निवेश करना है।
महिंद्रा उन्नित इमर्जिंग बिजनेस योजना उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जो लंबी अवधि के पूंजी अर्जन में भरोसा रखते हैं। यह स्कीम न्यूनतम 65 फीसदी मिड कैप कंपनियों में और बाकी 35 फीसदी दूसरी कंपनियों में निवेश करेगी। स्टॉक्स का बॉटम- अप सेलेक्शन छोटे बाजार में मार्केट लीडरों पर फोकस करेगा या बडे मार्केट में सिंगल लाइन बिजनेस में फोकस करेगा, जिसने वृद्धि दर्शाई हो और उसमें अगला लॉर्ड कैप बनने की संभावना हो।