Tata Harrier EV को टक्कर देने आ रही Mahindra BE.07 ! 450km रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

 | 
Tata Harrier EV को टक्कर देने आ रही Mahindra BE.07 ! 450km रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लॉन्च 

Udaipur Times, Automobile News, Mahindra Upcoming new electric SUV : महिंद्रा जल्द ही भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नई गाड़ी लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम Mahindra BE.07 हो सकता है। यह मॉडल कंपनी के BE.07 कॉन्सेप्ट (2022) का प्रोडक्शन वर्जन माना जा रहा है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier EV और अन्य मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। हालांकि, महिंद्रा अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।  

डिजाइन होगा फ्यूचरिस्टिक

नई BE.07 में कॉन्सेप्ट मॉडल जैसे कई डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं, जैसे शार्प स्लोप वाली फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन, मस्कुलर और बॉक्सी व्हील आर्च, मोटा C-पिलर, फ्लश डोर हैंडल्स और बड़े एयरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स। 

Tata Harrier EV को टक्कर देने आ रही Mahindra BE.07 ! 450km रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लॉन्च 

फीचर्स होंगे प्रीमियम

BE.07 के इंटीरियर में कई हाई-टेक फीचर्स जैसे कि वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ADAS सेफ्टी फीचर्स, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और AR हेड-अप डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और रेंज

रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 60kWh से 80kWh बैटरी पैक, लगभग 450 किलोमीटर तक की रेंज के साथ-साथ RWD और AWD दोनों विकल्प मौजूद होंगे। पावर आउटपुट की बात करें तो RWD: 231 से 286 bhp और AWD: 340 से 394 bhp होगा। 

Tata Harrier EV को टक्कर देने आ रही Mahindra BE.07 ! 450km रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी लॉन्च 

साइज और मुकाबला

साइज के मामले में भी BE 07 काफी बड़ी SUV होगी। कॉन्सेप्ट मॉडल के बेस पर इसकी लंबाई 4,565 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,660 मिमी हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2,775 मिमी रहने की संभावना है, जिससे केबिन के अंदर काफी जगह मिलने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद महिंद्रा BE 07 का मुकाबला VinFast VF7 और Tata Harrier EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News