Scorpio-N Facelift और BE.07 से धमाल मचाएगी Mahindra, अगले महीने लॉन्च होगी नई eSUV
Udaipur Times, Automobile News, Mahindra Scorpio N Facelift : भारतीय ऑटो बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Mahindra & Mahindra अगले कुछ महीनों में दो नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें 2026 Mahindra Scorpio-N Facelift और कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV BE.07 शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Scorpio-N Facelift अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है, जबकि BE.07 को इस साल के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
Scorpio-N Facelift में होंगे कई बड़े बदलाव
हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई Scorpio-N Facelift में बाहरी डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। SUV में नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड LED हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट और रियर बंपर तथा नए डिजाइन की LED टेललाइट्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह मिड-लाइफ फेसलिफ्ट होगी, इसलिए इसके ओवरऑल डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे।
केबिन होगा पहले से ज्यादा प्रीमियम
नई Scorpio-N के इंटीरियर में भी कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और फ्रंट व रियर वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की संभावना है। इससे SUV पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
नई Scorpio-N Facelift में मौजूदा मॉडल वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन ही मिलेगा। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएंगे। टॉप वेरिएंट में पहले की तरह 4x4 ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। इसके अलावा लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी जारी रहने की उम्मीद है। नए फीचर्स के चलते इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से कुछ अधिक हो सकती है।
BE.07 होगी Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUV
Scorpio-N के साथ Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BE.07 पर भी तेजी से काम कर रही है। यह कंपनी की चौथी बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें कूपे-स्टाइल रूफलाइन, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल्स, पिलरलेस डोर डिजाइन और आकर्षक फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलेगा।
600KM तक की रेंज मिलने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक BE.07 में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। बड़ी बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Harrier EV और VinFast VF7 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
Tata को पछाड़ने की तैयारी
जून 2026 में Mahindra कुछ सौ यूनिट्स के अंतर से Tata Motors से पीछे रह गई थी और देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी का स्थान गंवा बैठी। ऐसे में कंपनी नए मॉडल लॉन्च कर अपनी बिक्री बढ़ाने और दोबारा दूसरा स्थान हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।
