15 अगस्त को Mahindra खोलेगी नए SUV का पिटारा, जाने कौन-कौन सी कार आ सकती है नजर ?

 | 
15 अगस्त को Mahindra खोलेगी नए SUV का पिटारा, जाने कौन-कौन सी कार आ सकती है नजर ?  

Udaipur Times, Automobile News : भारतीय ऑटो बाजार में हर साल 15 अगस्त के मौके पर नया मॉडल लॉन्च करने की परंपरा निभा रही महिंद्रा एंड महिंद्रा इस बार भी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। कंपनी फिलहाल कई नई गाड़ियों की टेस्टिंग कर रही है, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना Mahindra Scorpio N Facelift के लॉन्च की मानी जा रही है। इसके अलावा Vision S और BE 07 इलेक्ट्रिक SUV भी चर्चा में हैं।

Scorpio N Facelift पर सबसे ज्यादा नजर

महिंद्रा ने Scorpio N को साल 2022 में लॉन्च किया था। पिछले चार वर्षों में इसमें केवल छोटे-मोटे अपडेट किए गए हैं। ऐसे में अब कंपनी इसके मिड-लाइफ फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में उतार सकती है।

एक्सटीरियर में होंगे बड़े बदलाव

नई Scorpio N Facelift के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नए LED हेडलैंप, रिवाइज्ड फ्रंट फेशिया और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। रियर प्रोफाइल में भी हल्के बदलाव होने की संभावना है।

केबिन होगा पहले से ज्यादा प्रीमियम

नई SUV के इंटीरियर में कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

ADAS फीचर्स का बढ़ सकता है दायरा

फिलहाल Scorpio N के चुनिंदा टॉप वेरिएंट्स में ही ADAS फीचर्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इन एडवांस सेफ्टी फीचर्स को अधिक वेरिएंट्स तक पहुंचा सकती है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

नई Scorpio N Facelift में मौजूदा 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। चुनिंदा वेरिएंट्स में फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा।

Vision S और BE 07 EV पर भी नजर

महिंद्रा की Vision S अभी लॉन्च से कुछ दूर मानी जा रही है। हालांकि कंपनी 15 अगस्त के कार्यक्रम में BE 07 इलेक्ट्रिक SUV से भी पर्दा उठा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में नया फ्रंट डिजाइन, बड़े अलॉय व्हील, अपडेटेड हेडलैंप और आधुनिक इंटीरियर मिलने की संभावना है।

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर नई पेशकश करने की अपनी परंपरा को देखते हुए इस बार भी महिंद्रा के 15 अगस्त इवेंट पर ऑटो सेक्टर की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाले मॉडल की पुष्टि नहीं की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News