कैप्टन सीट के साथ Mahindra XEV 9S का नया मॉडल हुआ लॉन्च ! जाने कीमत और सभी नए फीचर्स ?

 | 
कैप्टन सीट के साथ Mahindra XEV 9S का नया मॉडल हुआ लॉन्च ! जाने कीमत और सभी नए फीचर्स ?

Udaipur Times, Automobile News, Mahindra XEV 9S 6-Seater : महिंद्रा ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को नए 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी दूसरी रो में मिलने वाली Captain Seats हैं। कंपनी ने सामान्य बेंच सीट की जगह दो अलग-अलग सीटें दी हैं, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा स्पेस और बेहतर कंफर्ट मिलेगा। नए 6-सीटर मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत रु25.25 लाख रखी गई है।

दूसरी रो में मिलेंगी Captain Seats

नए 6-सीटर XEV 9S में दूसरी रो में दो अलग-अलग Captain Seats दी गई हैं। दोनों सीटों के बीच सेंटर कंसोल, आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स मिलते हैं। इससे सेकेंड रो में बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा व्यक्तिगत स्पेस मिलता है।

नया 6-सीटर कॉन्फिगरेशन Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above वेरिएंट में उपलब्ध है। 7-सीटर मॉडल की तुलना में इसकी कीमत करीब रु.25,000 ज्यादा है।

कैप्टन सीट के साथ Mahindra XEV 9S का नया मॉडल हुआ लॉन्च !

जाने क्या है कीमत और वेरिएंट

Mahindra XEV 9S की पूरी रेंज की कीमत करीब रु20.65 लाख से रु 30.15 लाख एक्स-शोरूम के बीच है। वहीं नए 6-सीटर मॉडल की कीमत रु 25.25 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है। यानी कंपनी ने ज्यादा प्रीमियम सीटिंग लेआउट के लिए ग्राहकों पर बहुत ज्यादा अतिरिक्त बोझ नहीं डाला है। जो ग्राहक 7 सीटों की जगह ज्यादा आरामदायक सेकेंड रो चाहते हैं, उनके लिए यह नया विकल्प आकर्षक हो सकता है।

फ्यूचरिस्टिक है इसका  SUV का डिजाइन

सीटिंग लेआउट के अलावा SUV के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। XEV 9S में आगे की तरफ कनेक्टेड LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, LED टर्न इंडिकेटर्स वाले ORVMs और बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

पीछे की तरफ हनीकॉम्ब पैटर्न वाले LED टेललैंप और महिंद्रा का नया लोगो SUV को प्रीमियम लुक देते हैं।

अंदर मिलती हैं तीन 12.3-इंच स्क्रीन

XEV 9S का केबिन काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें तीन 12.3-इंच स्क्रीन दी गई हैं। इनमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं।

इसके अलावा SUV में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स, सीट मेमोरी फंक्शन और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नए 6-सीटर मॉडल में दूसरी रो की Captain Seats के बीच सेंटर कंसोल दिया गया है, जिसमें आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स भी मिलते हैं।

कैप्टन सीट के साथ Mahindra XEV 9S का नया मॉडल हुआ लॉन्च !

सेफ्टी के मामले में भी मजबूत

सेफ्टी के लिए XEV 9S में 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, ESP, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ISOFIX जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा SUV में Level-2 ADAS भी मिलता है। इसमें Forward Collision Warning, Lane Keep Assist और Rear Cross Traffic Alert जैसे फीचर्स शामिल हैं। इससे हाईवे और ट्रैफिक में ड्राइविंग के दौरान चालक को अतिरिक्त सहायता मिलती है।

679 KM तक की रेंज

Mahindra XEV 9S को तीन बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है—59kWh, 70kWh और 79kWh। अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पावर और रेंज भी अलग है।

59kWh: 231 hp पावर और 521 KM तक की MIDC रेंज 70kWh 245 hp पावर और 600 KM तक की MIDC रेंज ,79kWh  286 hp पावर और 679 KM तक की MIDC रेंज है। सभी मॉडल में 380 Nm टॉर्क और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप दिया गया है।

सबसे बड़ी 79kWh बैटरी को 180kW DC फास्ट चार्जर की मदद से करीब 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग टाइम कम रखने में मदद मिलती है।

जाने किसके लिए बेहतर है नया 6-सीटर मॉडल?

अगर आपको बड़ी इलेक्ट्रिक SUV में 7 सीटों की जगह सेकेंड रो में ज्यादा आराम और प्रीमियम अनुभव चाहिए, तो XEV 9S का नया 6-सीटर मॉडल बेहतर विकल्प हो सकता है। Captain Seats के साथ पीछे बैठने वालों को ज्यादा व्यक्तिगत जगह मिलती है, जबकि 79kWh बैटरी वाला मॉडल 679 KM तक की दावा की गई रेंज के साथ लंबी दूरी के लिए भी आकर्षक पैकेज बनता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News