682KM की रेंज और तीन स्क्रीन वाले सेटअप के साथ धूम मचा रही है Mahindra की नई SUV, जाने कीमत ?

 | 
682KM की रेंज और तीन स्क्रीन वाले सेटअप के साथ धूम मचा रही है Mahindra की नई SUV, जाने कीमत ?

Udaipur Times, Mahindra BE 6 Sporteq Edition Launched : महिंद्रा ने भारत में BE 6 स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत BaaS प्रोग्राम के तहत 11.45 लाख रुपये और सीधे खरीद विकल्प के तहत 19.45 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है। इसकी डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी।

कार में अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के साथ-साथ वायरलेस चार्जर और कप होल्डर जैसी सुविधाएं

स्टैंडर्ड BE 6 की तुलना में, स्पोर्टेक एडिशन में डैशबोर्ड पर तीसरी स्क्रीन, नई अपहोल्स्ट्री, दो नए पेंट विकल्प, गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन और बाहरी हिस्से पर नए 'स्पोर्टेक' बैज मिलते हैं। सेंटर कंसोल को भी नया रूप दिया गया है, जहां अब कार में अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के साथ-साथ वायरलेस चार्जर और कप होल्डर जैसी सुविधाओं तक आसान पहुंच मिलती है। स्पोर्टेक लॉन्च एडिशन में एक्सक्लूसिव रेसिंग टैन इंटीरियर थीम दी गई है। 

682KM की रेंज और तीन स्क्रीन वाले सेटअप के साथ धूम मचा रही है Mahindra की नई SU

Mahindra BE 6 Sporteq Edition कई वेरिएंट्स में उपलब्ध 

ग्राहक इसे कई वेरिएंट्स  जैसे वन, टू, थ्री, थ्री+, 4, 4 लॉन्च एडिशन और 4 फॉर्मूला ई एडिशन में से चुन सकते हैं । पावरट्रेन में पहले की तरह ही 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक शामिल हैं। बाकी तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दो नए रंग रूबी वेलवेट और ग्रेफाइट स्टॉर्म हैं। 

682KM की रेंज और तीन स्क्रीन वाले सेटअप के साथ धूम मचा रही है Mahindra की नई SU

Mahindra BE 6 Sporteq Edition की कीमत

महिंद्रा ने BE.6 Sportec को 19.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि, आप इसे BaaS (बैटरी एज़ ए सर्विस) मॉडल के तहत भी खरीद सकते हैं। BaaS के साथ इसकी कीमत 11.45 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके अलावा 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी इस्तेमाल का चार्ज भी देना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News