शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई

प्रति वर्ष की भांति मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे बोहरवाड़ी स्थित मस्जिद मोईयदपुरा से मातमी जुलूस रवाना होगा जो बोहरवाड़ी के प्रमुख मार

 | 

शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई

मोहर्रम की 10वीं तारीख मंगलवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में ’’योमे-आशूरा’’ के दिन बोहरा यूथ समर्थक रोज़ा रखेंगे और मातमी जुलूस निकाला जायेगा।प्रवक्ता अख्तर हुसैन ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे बोहरवाड़ी स्थित मस्जिद मोईयदपुरा से मातमी जुलूस रवाना होगा जो बोहरवाड़ी के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सायं 4 बजे मस्जिद वजीहपुरा पहूंचेगा। मातमी जुलूस का नेतृत्व बोहरा यूथ की संस्था अंजुमन-ए-फिदायाने हुसैन के कार्यकर्ता करेंगे। मस्जिद वजीहपुरा में मुल्ला पीर अली की सदारत में वायज होगी जहां इमाम हुसैन के अलावा उनके साथ कर्बला के 72 शहीदों को एक एक कर याद किया जायेगा एवं उनकी याद में नोहे पढ़े जाकर मातम किये जायेंगे।

रात को मस्जिद वजीहपुरा में शामे-गरीबां का भी आयोजन किया जायेगा और मस्जिद में अंधेरा किया जाकर मकतल पढ़ा कर इमाम हुसैन और सैयदा जेनब को याद किया जायेगा।

शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई

इससे पूर्व आज शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई। जाकिरीने हुसैन ने इमाम हुसैन की याद में नोहेे और मर्सिये पेश किये और देर रात तक मातम किया गया।

शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई

शबे-आशूर को रात में मस्जिद वजीहपुरा में मजलिस और शहादत पढ़ी गई

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News