बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

उदयपुर 28 अगस्त 2019, शहर के मनवाखेड़ा क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा घटित हो

 | 

बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

उदयपुर 28 अगस्त 2019, शहर के मनवाखेड़ा क्षेत्र में आज सुबह बड़ा हादसा घटित हो गया। सीवरेज लाइन में काम करते हुए चार कर्मचारियो की मौत हो गई। बताया जा रहा है की चारो कर्मचारी सीवरेज में काम करने के लिए सीवरेज लाइन के पाइप में उतरे हुए थे।

घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीँ मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेन्स की टीम भी पहुँच गई। चारो कर्मचारियो के शवो को सीवरेज लाइन के पाइप से बाहर निकाल लिया गया है।

बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

कारण स्पष्ट नहीं करंट लगने से हुई या दम घुटने से हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे का अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कर्मचारियो की मौत दम घुटने से हुई है या करंट लगने से हुई। क्योंकि सीवरेज लाइन के पाइप में केबल भी मौजूद है जिससे करंट की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल कर्मचारियो की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ज्ञात रहे की इससे पूर्व भी सेप्टिक टैंक में हादसा होने से लोगो की जान जा चुकी है। इसके बाद भी इस प्रकार के हादसे कर्मचारियो की सुरक्षा में हुई चूक की ओर इशारा कर रही है। लोगो में भी इस घटना को लेकर मौके पर रोष देखा गया।

बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत बड़ा हादसा, उदयपुर में सीवरेज लाइन में चार कर्मचारियो की मौत

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News