हरियाणा में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में लगी भीषण आग

 | 
हरियाणा में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में मुशदपुर-खुरमपुर गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में आधी रात के बाद अचानक भीषण आग लग गई।  जैसा की बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम के मुताबिक, शनिवार-रविवार रात करीब 1:40 बजे ओम साईंराम इंडस्ट्री में आग लगने की कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, रात का समय होने के कारण शुरुआत में आग की भयावहता का अंदाजा लगाना मुश्किल था, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर तुरंत अन्य फायर स्टेशनों से अतिरिक्त मदद मांगी गई।

 फायर स्टेशनों से बुलाई गईं आठ गाड़ियां

खबरों कि माने तो आग इतनी भीषण थी कि आग की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फायर गाड़ियों को तैनात किया गया। घटना स्थल पर सबसे पहले पटौदी फायर स्टेशन से गाड़ियां पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए मानेसर, भीम नगर, सेक्टर-37 और सेक्टर-29 के फायर स्टेशनों से भी तुरंत फायर ब्रिगेड वाहनों को रवाना किया गया।

इस हादसे के दौरान राहत कार्य में जुटे अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर काबू पाने के लिए कुल 8 फायर टेंडर मौके पर तैनात की गईं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए फैक्ट्री को चारों तरफ से घेरा और पानी की बौछारें शुरू कीं। जैसा की बताया जा रहा है कि कई घंटों की भारी जद्दोजहद के बाद भी आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका है।


मिली जानकारी के अनुसार, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रात का समय होने के कारण फैक्ट्री में श्रमिक नहीं थे। जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News