राजस्थान में SP का ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, ASI समेत दो पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

 | 
राजस्थान में SP का ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, ASI समेत दो पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के टोंक SP रोशन मीना ने पुरानी टोंक थाने के ASI राम गणेश गुर्जर और कॉन्स्टेबल संदीप मीणा को सस्पेंड कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार सस्पेंड करने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। बताया आ रहा है की प्रारंभिक तौर पर दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की वजह ड्यूटी में लापरवाही बरतने और प्रशासनिक कारणों के चलते ये एक्शन लिया गया है। Rajasthan News

SP रोशन मीना ने बताया कि किसी जांच को लेकर इन्हें सस्पेंड किया है। बता दें कि नए SP रोशन मीना अपराधिक मामलो लेकर पेंडिंग आदि मामलों का फीडबैक ले रहे हैं। Rajasthan News

जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में एक मामले में पुरानी टोंक थाने के ASI राम गणेश और कॉन्स्टेबल संदीप मीणा की लापरवाही सामने आई थी। यह मामला SP के नॉलेज में आते ही उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News