हरियाण में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 | 
हरियाण में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 37 वर्षीय विनय पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव बलियाना हाल सेक्टर-3 के रूप में हुई। विनय HKRN के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। ACB टीम ने विनय को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया की उसने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल के बारे में जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो इसकी एवज में वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में विनय ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर ACB टीम गठित की गई, जिसने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से आरोपी विनय को 12 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News