FSSAI का बड़ा एक्शन ! पांच सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

 | 
FSSAI का बड़ा एक्शन ! पांच सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड 

Udaipur Times, New Delhi : अच्छी सेहत के नाम पर बिकने वाले कुछ सप्लीमेंट गंदगी और नियमों की अनदेखी के बीच बन रहे हैं। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोमवार को 5 न्यूट्रास्युटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस गंभीर उल्लंघनों के चलते निलंबित कर दिए। 

वेदांत रेमेडीज, ल्यूसिड हेल्थ केयर, अंबिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्युटिकल्स और एडोरियल हेल्थकेयर इनमें शामिल हैं। जांच में वेदांत और ल्यूसिड की यूनिट्स में गंदगी, खराब भंडारण और जरूरी रिकॉर्ड की कमी मिली। 

ल्यूसिड में आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्युटिकल प्रोडक्ट्स एक ही परिसर में बन रहे थे। अंबिको में साफ-सफाई की कमी मिली। अन्य कंपनियों में भी ऐसे उल्लंघन पाए गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News