हरियाणा के CM का बड़ा एक्शन ! सिरसा में JE को किया टर्मिनेट, ME-XEN को चार्जशीट करने के आदेश

 | 
हरियाणा के CM का बड़ा एक्शन ! सिरसा में JE को किया टर्मिनेट, ME-XEN को चार्जशीट करने के आदेश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार दोपहर को हरियाणा के CM सैनी की अध्यक्षता में सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान बड़ा एक्शन लिया गया है। सिरसा की बदहाली को लेकर नगर परिषद अधिकारियों पर CM सैनी सख्त नजर आए। कुछ अफसरों पर इस वक्त एक्शन की गाज भी गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रीवेंस की मीटिंग के दौरान वार्ड नंबर 20 से पार्षद संजीव रातुसरिया, वार्ड 12 से BJP पार्षद दीपक बंसल और वार्ड 26 से राजेंद्र जांगड़ा की शिकायत पर सिरसा शहर की 26 स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों के लिए करीब 30 करोड़ रुपए के यूसीएंडसी टेंडर लगाए थे। इनमें अनियमिताओं के आरोप थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक इस मामले में CM नायब सिंह ने सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता तीनों पार्षद और जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया। जांच अधिकारी XEN ने बनी हुई अधूरी गली की रिपोर्ट दिखाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह सुनते ही CM बोले, मेरे पास सारी रिपोर्ट है और वो दिखाओ, जो नहीं बनी। ये क्यों दिखा रहे हैं, आपको जांच के लिए नियुक्त किया था। गलत रिपोर्ट क्यों दिखा रहे हो। Haryana News

जानकारी के मुताबिक XEN के जवाब से CM नाराज हो गए और पूछा इसमें और कौन-कौन रिपोर्ट बनाता है। इसके बाद JE व ME सहित उन सभी को बुलाया। शिकायत में बताया गया कि MB (मेजरमेंट बुक) में गलियों के निर्माण कार्य की एंट्री अधिक है, जबकि मौके पर गलियों का निर्माण कम पाया गया।

ठेकेदार की प्रॉपर्टी की कराए जांच : CM

इस पर CM DMC से बोले, आपको काम करना है या नहीं करना। DMC बोले कि कोई दबाव नहीं है। जिस पर CM ने DMC से कहा, आपकी एक माह की सैलरी काटी जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित JE को टर्मिनेट और ME और XEN को चार्जशीट जारी करने एवं टर्मिनेशन की कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ आज ही मुकदमा दर्ज करने एवं ठेकेदार की प्रॉपर्टी की जांच करवाने के आदेश दिए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक इसे लेकर ग्रीवेंस में BJP पार्षदों ने शिकायत दी हुई थी, जिसके लिए XEN को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच रिपोर्ट सही न होने पर CM ने ये कार्रवाई की। CM आने से पहले विधायक को खून से लेटर लिखने पर हिरासत में लिया गया है और आते ही ये कार्रवाई कर दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News