हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस और यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

 | 
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस और यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

Udaipur Times, Haryanvi Singer Murder Case : शामली - उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी अंकित बालियान (32) की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने एक निर्णायक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 इस हाई-प्रोफाइल मर्डर कांड में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक जबरदस्त मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी दो प्रमुख शूटरों को ढेर कर दिया है।

मारे गए बदमाशों की पहचान मोहित पुत्र महेश (निवासी वाहियापुर, थाना सिटी सोनीपत) और सुमित पुत्र धर्मपाल (निवासी ऋषिकुंज, सोनीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है, जो कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। 

इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी—प्रदीप और हरविंदर भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ कैराना रोड पर ताजमहल के समीप हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News