हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग के JE और बेलदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 | 
हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग के JE और बेलदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर (JE) सौरभ कुमार और विभाग के बेलदार करमजीत को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ SV&ACB थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसके सभी आवश्यक दस्तावेज पूरा होने के बावजूद भी विभाग में लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि JE सौरभ कुमार ने जानबूझकर बिल रोक रखे थे और भुगतान जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की।

जैसा कि जांच में सामने आया कि आरोपी JE ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की। रिश्वत लेने के लिए विभाग के बेलदार करमजीत को भेजा गया।

 तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने ₹45 हजार की रिश्वत बेलदार करमजीत को दी। करमजीत ने यह राशि JE सौरभ कुमार को सौंप दी। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही ACB टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News