हरियाणा में 13 सरकारी डॉक्टरों पर विभाग का बड़ा एक्शन, चार्जशीट करने के दिए निर्देश

 | 
हरियाणा में 13 सरकारी डॉक्टरों पर विभाग का बड़ा एक्शन, चार्जशीट करने के दिए निर्देश  

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के चलते सोनीपत के 13 सरकारी डॉक्टरों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से हरियाणा सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम-8 के तहत इन सभी चिकित्सकों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें तत्कालीन सिविल सर्जन, डीएमएस, दो डिप्टी सिविल सर्जन, दो एसएमओ भी शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, इस कार्रवाई को गैर-वाजिब बताते हुए हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में गुरुवार को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर काली पट्टी बांधकर रोष जताएंगे और सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं सांकेतिक रूप से बंद रखेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (पंचकूला) को भेजे गए पत्र में 13 अधिकारियों की सूची जारी कर 15 दिनों के भीतर डीडीए से जांच कराकर ड्राफ्ट चार्जशीट भेजने को कहा गया है। 

इन पर गिरी गाज

डॉ. ज्योत्सना, तत्कालीन सिविल सर्जन, सोनीपत।
डॉ. गिन्नी लांबा, डीएमएस, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत।
डॉ. योगेश गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन, सोनीपत।
डॉ. तरुण यादव, डिप्टी सिविल सर्जन, सोनीपत।
डॉ. जितेंद्र, एसएमओ, यूएचसी कालूंपुर।
डॉ. जितेंद्र, एसएमओ, सीएचसी, खरखौदा ।
डॉ. भानु शर्मा, तत्कालीन मेडिकल ऑफिसर एवं ब्लड बैंक इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत।
डॉ. सुदेश, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी दुभेटा, सोनीपत
डॉ. मीनाक्षी, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी, भटगांव।
डॉ. आदित्य, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी मदीना।
डॉ. मोहित, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी बिधलान।
डॉ. स्वाति सिंह, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी मोहाना।
डॉ. पूजा, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, पीएचसी सिसाला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News