हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, IFS और HCS अधिकारियों का हुआ तबादला
Udaipur Times, Transfer news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में सरकार ने देर रात गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई अहम विभागों और जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का कमिश्नर बनाया गया। वे राजीव रतन का स्थान लेंगी।
IAS प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा नियुक्त किया गया। IFS एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग बनाया गया।
IAS वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया। साथ ही तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
यहां देखिए लिस्ट ..



इन IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
IAS नीरज को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद बनाया गया। IAS सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का आयुक्त नियुक्त किया गया। IAS हितेश कुमार मीणा को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। IAS सी. जयशाराधा को हिसार का जिला नगर आयुक्त, नगर निगम आयुक्त तथा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के अतिरिक्त CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई।
HCS अधिकारियों में भी बड़े बदलाव
कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम बनाया गया। पंकज कुमार को अतिरिक्त निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय एवं संयुक्त सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला। डॉ. सुभाष चंदर को संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हॉस्पिटैलिटी विभाग बनाया गया।
मानव मलिक को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। मनीष कुमार यादव को एसडीएम, गुहला नियुक्त किया गया। गुरविंदर सिंह को एसडीएम, पिहोवा बनाया गया। अर्पित गहलावत को जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया। सपना यादव को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम बनाया गया।
म्यांक वर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। सुरेश को सिटी मजिस्ट्रेट, करनाल नियुक्त किया गया।
